बलरामपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरनाडीह में आज सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रतीक कुमार  गुप्ता एवं संस्था के समर्पित स्टाफ के सहयोग से दाई बाबा स्वास्थ्य कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 40 से 50 लाभार्थियों की गैर-संचारी रोगों की जांच की गई, जिसमें रक्तचाप (बीपी), मधुमेह (शुगर), नेत्र, दंत सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण शामिल थे।
विशेष रूप से उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को “वय वंदन कार्ड” की जानकारी दी गई तथा उनका मार्गदर्शन किया गया। सभी लाभार्थियों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु उपयोगी सुझाव भी प्रदान किए गए।

Categorized in: