1. नेशनल हाईवे 43 पर उसे समय अफरातफरी मच गई  जब एक तेज रफ्तार डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर लमगांव पुलिया के पास अपनी रफ्तार को नियंत्रित नहीं कर पाया जिसके कारण वह पलट गया ।जिससे उसमें आग लग गई और वह जलने लगा। आग के कारण निकलने वाले धुएं को कई किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था। आग के कारण नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कुछ देर में ही टैंकर जलकर राख हो गया। इतनी बड़ी घटना मै ये अच्छा रहा कि की प्रकार की जन हानि नहीं हुई । वाहन चालक आग लगने से पहले ही बाहर निकल गया था। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशामक दल ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू में किया। रघुनाथपुर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति को संभाला।

Categorized in: