रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- विजयनगर निवासी पवन कश्यप का 1 वर्षीय मासूम भांजा को विगत 1 सप्ताह से बेंगलुरु के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती के लिए परिजन परेशान थे परंतु अस्पताल के द्वारा मासूम को भर्ती नहीं लिया जाता था जिससे दिन प्रतिदिन मासूम के बिगड़ते तबीयत को लेकर परिजन परेशान थे इस बीच पवन कश्यप के द्वारा इसकी सूचना केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को दी गई जिन की पहल पर मासूम को तत्काल अस्पताल में भर्ती लिया गया जिससे मासूम को बेहतर इलाज मिल पा रहा है वहीं परिजनों ने भी राहत की सांस ली।

     

गौरतलब है कि डालटनगंज निवासी धीरज काश्यप के पुत्र दीपांस कश्यप किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है जिसके इलाज के लिए उनके परिजन बैंग्लोर स्थित निमहँस हॉस्पिटल लेकर गए थे परंतु कोरोना काल के कारण उन्हें हॉस्पिटल में प्रवेश नहीं मिल रहा था जिसकी सूचना मासूम के मामा भाजयुमो जिला सोसल मीडिया संयोजक पवन कश्यप को दी गई पवन कश्यप ने तत्काल इसकी सूचना केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को दी, इनकी निवेदन पर रेणुका सिंह ने तत्काल हॉस्पिटल प्रबंधन से बात की जिसके बाद दीपांश को हॉस्पिटल में प्रवेश दिया गया और बेहतर चिकित्सा सुविधा भी मिलने लगी।

Categorized in: