बिश्रामपुर। एक शांत कस्बे की दोपहर अचानक उस वक्त दहल उठी जब भाजपा शिवनदनपुर मंडल महामंत्री व क्रशर संचालक शितिकांत स्वाई पर उनके ही क्रशर परिसर में घातक हमला कर दिया गया। यह हमला कोई मामूली झगड़ा नहीं था, बल्कि इसमें व्यवसायिक रंजिश और आपसी टकराव की गंभीर परतें छिपी हो सकती हैं। घटना मंगलवार दोपहर की है, जब शिवनंदनपुर भाजपा मंडल महामंत्री व क्रशर संचालक शितिकांत स्वाई अपने क्रशर यूनिट में नियमित कार्य देख रहे थे। तभी वहां पहुंचे स्थानीय कारोबारी रतन गर्ग और उसके दो सहयोगियों ने अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी। जब स्वाई ने इसका विरोध किया, तो बात इतनी बढ़ गई कि तीनों ने मिलकर उन पर लाठियों और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले की खबर जैसे ही फैली उसी दौरान वहां पहुंचे अभिषेक मिश्रा और सत्यम मिश्रा जब मामले को शांत करने की कोशिश करने लगे, तो उन पर भी हमला कर दिया गया। घटना में इन दोनों को भी चोट आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रतन गर्ग के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115 (2), 351(3), 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया है।जानकारों की मानें तो यह हमला सिर्फ गाली-गलौज का परिणाम नहीं है। इसके पीछे पुराने व्यावसायिक मतभेद, भूमि विवाद या राजनीतिक प्रतिस्पर्धा जैसी वजहें हो सकती हैं। वहीं दूसरी ओर स्थानीय कारोबारी रतन गर्ग की रिपोर्ट पर भी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296,115 (2), 351(3), 3 (5) के तहत काउंटर अपराध दर्ज कर लिया है।

 

Categorized in: