छत्तीसगढ़ के बीजापुर इलाके में डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। अबूझमाड़ में हो रही इस मुठभड़े में अब तक 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है। नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा डीआरजी के जवानों से नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है। माड़ के इलाके में सुबह से फायरिंग हो रही है। बताया ज रहा है कि डीआरजी के जवानों ने बड़े नक्सली लीडर्स को घेर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, अबूझमाड़ में नक्सल ऑपरेशन जारी है। नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव के डीआरजी के जावानों ने नक्सलियों के बड़े कमांडरों को घेर रखा है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। करीब 20 नक्ललियों के मारे जाने खबर सामने आ रही है, मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है

Categorized in: