राजेन्द्र ठाकुर/बलरामपुर

 

बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र अंतर्गत कंठी घाट में बारातियों से भरी बस के खाई में गिरने की घटना के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी हेमंत कुजूर, निवासी ग्राम धारनगर थाना शंकरगढ़, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि15 अप्रैल को बस क्रमांक CG 15 A 7322, जो जर्जर अवस्था में थी, उसमें आवश्यकता से अधिक बारातियों को बैठाकर चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक बस को चलाया गया। चालक ने यह जानते हुए भी कि सामरी से बरगढ़ झारखंड की ओर जाने वाली सड़क खराब व निर्माणाधीन है, बस को उसी रास्ते से ले जाया, जिसके कारण बस कंठी घाटी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
मामले में चांदो थाना में अपराध क्रमांक 14/2025 धारा 281, 125, 105 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई। टीम द्वारा आरोपी बीपिन कुजूर उम्र 34 वर्ष निवासी नवडीहा थाना धौरपुर, जिला सरगुजा को उसके निवास स्थान से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को थाना लाकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेज दिया

Categorized in: