मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) । छतीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा विगत दिनों वोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र भरतपुर की छात्रा वंदना सिंह ने प्रदेश की टॉप टेन की सूची में अपनी जगह बनाने में सफलता हासिल की है। छात्रा वंदना सिंह के इस सफलता पर बधाई व शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है । छात्रा वंदना सिंह आगे चलकर आईएएस बनने की ख्वाहिश जाहिर की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने अपने प्रवास के दौरान भरतपुर के नौढिया गांव में वंदना के घर पहुँची और वंदना व परिजनों से मिलकर उन्हें बधाई दी । विधायक ने छात्रा वंदना सिंह को पुष्प गुच्छ देकर मुँह मीठा कराया और उपहार भी दिया तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जनकपुर की छात्रा वंदना सिंह दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में 97 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश की टाप टेन सूची में 10 वें स्थान पर अपनी जगह बनाई है। छात्रा वंदना सिंह बिना किसी कोचिंग के जिले में टॉप किया है । वंदना के पिता किसान हैं सुदूर वनांचल गांव नौढिया से जनकपुर की दूरी पन्द्रह किलोमीटर है जहाँ ऑटो से वंदना पढ़ाई करने के लिए आती जाती है। आगे चलकर वह आईएएस अफसर बनना चाहती है । भरतपुर सोनहत विधानसभा की विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि उनकी विधानसभा के 10 वीं और 12 वीं के 8 प्रतिभावान छात्र छात्राओं को वह लैपटॉप देंगी । साथ ही सभी के स्कूल को विकास कार्य के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपए की राशि दी जाएगी। वही स्कूल के सभी शिक्षकों को प्रोत्साहन स्वरूप ग्यारह हजार रुपए दिए जाएंगे ।इसके अलावा सभी को रायपुर में मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मिलवाने के साथ देश की राजधानी दिल्ली का भ्रमण कराया जाएगा । इस दौरान एमसीबी जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा भी उपस्थित रहे ।

Categorized in: