अंबिकापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने जनरल परेड की सलामी ली। परेड की सलामी के बाद ड्रिल कराकर अधिकारियों, कर्मचारियों को फिट रहकर बेहतर कार्यशैली बनाए रखने के निर्देश दिए गए। आग लगने की स्थिति में आपात नियंत्रण हेतु पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को टिप्स दिए। नगर सेना एवं अग्निशमन सेवाओं के कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।
शहर के रक्षित केंद्र में शुक्रवार, 16 मई को आयोजित जनरल परेड की सलामी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल ने ली। परेड की सलामी के बाद टोली वार ड्रिल कराकर अधिकारियों व कर्मचारियों को फिटनेस पर ध्यान रखने और बेहतर कार्यशैली बनाए रखने के निर्देश दिए। परेड निरीक्षण दौरान टर्न आउट का निरीक्षण कर बेहतर वेशभूषा धारण करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को ईनाम देकर प्रोत्साहित किया। गर्मी के दिनों में गैस लीकेज एवं सिलिंडर में आग लगने वाली घटनाओं पर बेहतर रिस्पान्स हेतु नगर सेना एवं अग्निशमन सेवाएं विभाग से प्रशिक्षित टीम की निगरानी में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों से आग बुझाने का मॉक ड्रिल कराया गया। ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जागरूक करना एवं अग्निशमन सेवाओं की प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना था। प्रशिक्षित टीम द्वारा पुलिस गैस की आग बुझाने के लिए आवश्यक उपकरणों एवं तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। जनरल परेड के दौरान नगर सेना कार्यालय अंबिकापुर के प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा आगजनी की घटना दौरान आग पर काबू पाने हेतु आवश्यक प्रशिक्षण एवं उपयुक्त जानकारी देने के फलस्वरूप उत्साहवर्धन हेतु ड्रिल में शामिल सभी कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका में प्रशंसा अंकित कर ईनाम देकर इन्हें प्रोत्साहित किया गया। जनरल परेड के दौरान संभागीय सेनानी नगर सेना राजेश पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो, नगर पुलिस अधीक्षक रोहित शाह, कमांडेंट नगर सेना शिव कुमार कठोटिया, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत सहित थाना व चौकी, एमटी एवं कार्यालय से 224 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं फायर स्टेशन प्रभारी अंजनी तिवारी, फायर मैन राजू गोस्वामी, विकास पाण्डेय, रमेश यादव उपस्थिति रहे।

Categorized in: