पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों के विरूद्ध केस किया है दर्ज

अंबिकापुर। फूड प्लांट से भारी मात्रा में चना गबन करने के मामले में शामिल एक आरोपी को मणिपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है, अन्य 3 आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है, जिनके तलाश में पुलिस लगी है। आरोपियों के द्वारा प्लांट से 90-100 टन चना गबन करने की घटना को अंजाम दिया गया था।
अम्बिकाह परबोइल्ड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड मुख्य कार्यालय रायपुर के डायरेक्टर राहुल रंजन ने मणिपुर थाना पुलिस को बताया था कि कंपनी के भि_ीकला अंबिकापुर में स्थित प्लांट में मुकेश मिश्रा, इन्तिजार अली शेर व पंकज पटेल कार्यरत थे। इनमें से मुकेश मिश्रा को कम्पनी के प्लांट में वित्तीय अनियमितता करने के कारण चेतावनी देकर फरवरी 2025 में निकाला गया था। अप्रैल 2025 में संदीप पाण्डेय शराब के नशे में छोटे वित्तीय अनियमितता के कारण मुकेश मिश्रा को निकाल देने की बात कहते हुए बड़े गबन का संकेत दिया था। जांच में सामने आया कि मुकेश मिश्रा, इन्तिजार अली शेर और पंकज पटेल ने कंपनी के स्टॉक से करीब 90 से 100 टन चना एक सितम्बर 2024 से 31 जनवरी 2025 के बीच खरसिया रोड निवासी लक्की अग्रवाल से सांठ-गांठ करके बेचा है, जिसका बाजार मूल्य करीब 60 लाख रुपये है। रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों कर्मचारियों के अलावा लक्की अग्रवाल के विरूद्ध धारा 316(5), 61(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पुलिस टीम ने आरोपी इन्तिजार अली शेर पिता अली शेर उम्र 31 वर्ष निवासी असारा, थाना रमाला जनपद बागपथ उत्तर प्रदेश, हाल-मुकाम रसूलपुर अंबिकापुर में किराए का मकान को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की तो वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बी.एम. फुड भिट्टीकला प्लांट से करीब 90 से 100 टन चना की हेरा फेरी करना स्वीकार किया। उक्त चना में से करीब 20 टन चना को स्थानीय स्तर पर थोक एवं फुटकर में बेचने की भी वह जानकारी दिया। चना बेचने से मिले रुपये में से कुछ रुपये खर्च करने एवं कुछ शेष रुपये पंजाब नेशनल बैंक शाखा रमाला के खाता में जमा करना बताया। पुलिस मामले में अग्रिम विवेचना कर रही है। अन्य आरोपी फरार हंै, जिनके तलाश में पुलिस लगी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक बबलू कुजूर, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह व महेश्वर शरण सिंह, आरक्षण उमाशंकर साहू, सुरेश गुप्ता सक्रिय रहे।

Categorized in: