रामानुजनगर। प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तीसरे चरण के पहले दिन रामानुजनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत गणेशपुर में समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मिले आवेदन पत्रों का निराकरण करते हुए समस्याओं के समाधान के साथ हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत अनेक कार्यों के स्वीकृति आदेश का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजलाल राजवाड़े उपस्थित रहीं।
ग्राम पंचायत गणेशपुर से समाधान शिविर का श्री गणेश किया गया। जहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी उपस्थित होकर समस्याओं के समाधान में सहभागिता निभाई। शिविर में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजवाड़े ने कहा कि हमारी सरकार जनता की हर एक समस्या का समाधान करना चाहती है, इसलिए तीन चरणों में यह शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।आम जनता शिविर के माध्यम से शासकीय योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी तथा सार्वजनिक समस्याओं का समाधान कराएं। कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह , मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, जनपद सदस्य सुमित साहू ने भी संबोधित करते हुए शिविरों के माध्यम से समस्याओं के समाधान में प्रशासन के साथ सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। शिविर में उपस्थित जिला पंचायत सीईओ नंदिनी साहू ने बताया कि सुशासन तिहार सरकार का बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम है,जिले में अब तक 66 हजार आवेदन-पत्र निराकरण की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इसमें जो आवेदन प्रक्रिया में हैं उन्हें समयावधि में पूरा किया जाएगा । वहीं जो हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत मांग के आवेदन पत्र आए हैं उन्हें पात्रता के आधार पर तत्काल निराकरण कर दिया जा रहा है। इसके तहत राशनकार्ड, पेंशन, शौचालय निर्माण कार्य की स्वीकृति आदेश, तथा वन अधिकार पत्र का वितरण समाधान शिविर में वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं की गोद भराई व शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता राजलाल राजवाड़े सौभाग्य दुबे जनपद सदस्य संध्या राजवाड़े,कवल साय सिंह, मानिकचंद्र, अनिता सिंह राजकुमारी, संजीव गुप्ता सरपंच शांति सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं अधिकारियों में एसडीएम अजय मोडियम, तहसीलदार सूर्यकांत साय सीईओ संजय राय तथा अन्य विभागों को अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

*अधिकारी कर्मचारी निभा रहे औपचारिकता *
सुशासन तिहार प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है,जिसे तीन चरणों में संपादित किया जाना है। तीसरे और अंतिम चरण के तहत समाधान शिविरों का आयोजन हो रहा है जहां न सिर्फ अधिकारी कर्मचारी बल्कि मुख्यमंत्री मंत्री विधायक से लेकर सरकार से जुड़े अन्य जनप्रतिनिधियों को उपस्थित होना है। मगर इतने महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर अधिकारी संजीदा नहीं है। यहां रामानुजनगर विकासखंड में पहले चरण से ही अधिकारियों की कार्य-प्रणाली इस कार्यक्रम को लेकर उदासीनता भरा प्रदर्शित हो रहा है। ऐसे में जनता की समस्याओं का समाधान गंभीरता से हो पाएगा इसे लेकर शंसय है।

Categorized in: