अंबिकापुर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने एवं जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने के मामले में दरिमा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया ने 19 अप्रैल 2024 को थाना दरिमा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि ग्राम नावानगर निवासी राकेश सारथी उर्फ सोनू शादी करने का झांसा देकर उसे अपने घर ग्राम नावानगर में अपने साथ रखा और 31.12.24 से 11.04.25 तक लगातार जबरन दुष्कर्म किया। राकेश सारथी को जब भी वह शादी करने के लिए बोलती थी, तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करता था। 10.04.25 को भी शाम करीब 06 बजे आरोपी राकेश सारथी उससे लड़ाई-झगड़ा, विवाद करते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट किया। रिपोर्ट पर थाना दरिमा में धारा 69, 296, 315(3), 115(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना में लिया था। पुलिस टीम ने विवेचना के क्रम में पीड़िता का कथन लिया और आरोपी राकेश सारथी उ$र्फ सोनू 20 वर्ष, निवासी ग्राम नावानगर से घटना के संबंध में पूछताछ की तो उसने घटना करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस टीम ने न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक नेतराम पैकरा, महिला प्रधान आरक्षक ज्योति कुजूर, आरक्षक जगेश्वर बघेल, निर्मल खलखो, रंजीत गुप्ता, जितेन्द्र लकड़ा, राज जायसवाल सक्रिय रहे।

Categorized in: