अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के साथ ही सरगुजा संभाग व जिले में भीषण गर्मी से लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। शहर की सड़कों पर दोपहर के समय वीरानगी छाई रहती है। इधर स्कूली छात्र-छात्राओं को तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच स्कूल से घर लौटना पड़ रहा है। ऐसे अभिभावकों की परेशानी भी बरकरार है, जो रोजाना बच्चों को अपने साधन से स्कूल लाना और ले जाना करते आ रहे हैं। राज्य सरकार ने गर्मी को देखते हुए स्कूल का समय परिवर्तित किया है, लेकिन तेज धूप होने के कारण इससे विद्यार्थियों को राहत नहीं मिल पाई है। स्कूल की छुट्टी के समय पर नजर डालें तो सुबह 11 बजे के आसपास है। इस दौरान तापमान चरम पर होने के कारण छात्र-छात्राओं को सिरदर्द, चक्कर, कमजोरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बच्चों की बिगड़ती तबियत ने अभिभावकों को चिंतित कर दिया है। स्कूल में बच्चों की अनुपस्थिति लगने की चिंता के साथ बच्चों से स्कूल नहीं आने पर किए जाने वाले सवारल-जवाब से बचने के लिए अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने विवश हैं। आने वाले दिनों में गर्मी और प्रबल होने की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग भी उठने लगी है।
एनएसयूआई ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

Categorized in: