राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर

बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पकरीटोली में दिनदहाड़े घर के आंगन से स्कूटी चोरी करने वाले अपचारी बालक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। और स्कूटी सहित अन्य कीमती सामान भी बरामद किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुभाष लकड़ा पिता बलराम लकड़ा, निवासी ग्राम पकरीटोली ने थाना कुसमी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 03 अप्रैल को दोपहर में अपनी स्कूटी क्रमांक CG 30 F 9336 घर के आंगन में खड़ा किया था । कुछ समय बाद जब वे बाहर निकले, तो स्कूटी गायब थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिला, जिस पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस द्वारा संदिग्धों से पूछताछ के दौरान एक अपचारी बालक की गतिविधियों पर संदेह हुआ। पुलिस द्वारा दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में बालक ने स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया और उसके पास से चोरी की गई स्कूटी के साथ-साथ अन्य कीमती सामान, जैसे कि तीन नग फूल कांश की थाली, चार नग फूल कांस की कटोरी, एक जोड़ी चांदी की पायल तथा एक नग सोने का नाक की छुछिया भी बरामद की गई।

Categorized in: