आज 23 अगस्त 2020 को राजधानी म्यूजिकल ग्रुप रायपुर द्वारा हर वर्ष की तरह voice of Chhattisgarh के फाइनल का आयोजन किया गया जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से वीडियो ऑडिशन के द्वारा चयनित 24 प्रातिभगियों ने भाग लिया ।
आज के इस कार्यक्रम को कोरोना महामारी के कारण केवल 24 प्रतिभागियों चार जज और ग्रुप के मेंबर के साथ इस प्रतियोगिता को पूरा किया गया ।
निर्णायक के रूप में श्री घनश्याम शर्मा जी, श्री राजेश तिवारी जी , श्री नवीन अग्रवाल जी एवं श्री संदीप शर्मा जी उपस्थित रहे ।
इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों द्वारा बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया गया ।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु-हर्षिका मल ने प्राप्त किया उन्होंने राशिक बलमा गाना गा कर साथ बैठे प्रतिभगियों औऱ निर्णयको का मन मोह लिया ।
दूसरे स्थान पर रोहित दास ने अपनी गायकी से जगह बनाई उन्होंने मुसाफिर हूं यारों गाकर साथ बैठे सभी से तालियां बटोरी और निर्णायको का भी मन मोह लिया।
तीसरे स्थान पर राजिम से आए विक्रांत साहू ने अपने सुर की सुंदरता बिखेरी उन्होंने रफी साहब द्वारा गाए नगमे को बखूबी निभाया व सभी से तालियां बटोरी।
संस्था द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रमाणपत्र से नवाजा गया।
अंत मे संस्था के डायरेक्टर श्री सलीम खान एवं ललित सेठिया जी ने सभी का आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की ।

Categorized in: