रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- विजय नगर चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत विजयनगर के एक कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का तैरता शव मिला सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची जिसके द्वारा ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से निकाला वहीं घटना पर मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया।

                                                 प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत विजयनगर के केवटापारा में रहने वाले पवन कश्यप पिता सुरेंद्र कश्यप उम्र 32 वर्ष अपने घर से सुबह 5:30 बजे के करीब निकला था जिसके बाद पत्नी ने सोचा कि पति घूमने गए होंगे परंतु काफी देर बाद जब नहीं आए तो परिजन घबराने लगे एवं पवन की खोजबीन करने लगे दोपहर तक पवन का कोई अता पता नहीं चल पाया था वही शाम को पूर्व जनपद उपाध्यक्ष स्वर्गीय राजकुमार गुप्ता के कुआं में शव को तैरता गांव के ही एक व्यक्ति देखा जिसके बाद जिसकी पुष्टि पवन के रूप में हुई वहीं पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर थाना प्रभारी विनोद पासवान एसआई रामदेव सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा एवं ग्रामीणों की मदद से पवन के शव को कुए से बाहर निकाला जा सका घटना पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घर का था एकलौता कमाऊ सदस्य- पवन गांव में ही ठेला निकाल कर चना बादाम बेच कर अपना जीवन यापन करता था वह अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था वही पवन के दो मासूम बच्चे थे पवन के मौत के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया वही अब परिवार के सामने जीवन यापन की गंभीर समस्या खड़ी हो जाएगी।

हत्या की है आशंका- जिस प्रकार से संदिग्ध परिस्थितियों में पवन का शव कुए में तैरता मिला वहीं परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है एवं इसका निष्पक्ष जांच की मांग भी कर रहे हैं।

इस संबंध में थाना प्रभारी सुरेंद्र उइके के ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है जल्द खुलासा किया जाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Categorized in: