चंचलेश श्रीवास्तव

सूरजपुर। नगर सीमा से लगे ग्राम पर्री में एक नवविवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में शव फांसी पर झूलते मिला है। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। बताया गया है कि पर्री के तिलकधारी की 20 वर्षीय पत्नी मनमेत 14 नवम्बर को खेत जाने के नाम पर घर से निकली थी और बुधवार को तीन दिन बाद उसका शव उसी के खेत मे स्थित नीम के पेड़ से झूलते मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच कर पंचनामा आदि के बाद शव को पीएम के लिए भेजा है पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।जिस ढंग से घटना की जानकारी सामने आई है उससे मौत को संदेहास्पद माना जा रहा है। बताते है कि तिलकधारी का विवाह दो वर्ष पूर्व ग्राम कोटमी की मनमेत के साथ हुआ था इस बीच पति पत्नी के सम्बंध ठीक नही थे जिससे मनमेत मायका चली जाती थी।15 दिन पूर्व ही उसे मायके से ससुराल लाया गया था।घटना दिवस को जब वह घर से निकली और वापस नही आई तो उसे खोजने तिलकधारी उंसके मायके भी गया था। इधर खेत मे भी तलाश की थी पर अचानक आज उसी खेत मे शव मिलने से मामला संदेहास्पद माना जा रहा है।पुलिस जांच कर रही है। एएसआई सन्तोष सिंह व तालिब शेख सहित अन्य पुलिस कर्मी इस दौरान सक्रिय रहे।

*00 सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, 2 घायल*

इधर मंगलवार की देर रात नगर में हुए एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया गया है कि पुराने बाजार पारा के संजय साहू का 20 वर्षीय पुत्र विकास साहू अपने दो अन्य दोस्तो के साथ बाइक से विश्रामपुर की ओर जा रहा था कि पुराने एसपी आफिस के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिससे विकास के सिर में गम्भीर चोंटे आई और उसे जब तक अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसने दम तोड़ दिया। घटना से बाजार पारा में आज पूरे दिन शोक का माहौल रहा। इधर दूसरी ओर बाइक में कलमा व पंडो नाम के मंडी रोड के दो और लड़के बैठे थे जिन्हें भी चोंटे आई है जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

Categorized in: