रोमी सिद्दीकी – अम्बिकापुर:= नगर पालिक निगम के महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद व युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीपक मिश्रा ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर बौरीपारा हाई स्कूल के शिक्षकों का पुष्प देकर सम्मान किया इस अवसर पर सर्वप्रथम युवा नेता दीपक मिश्रा के द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माला अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित किए तत्पश्चात स्कूल में उपस्थित सभी गुरुजनों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि गुरु और शिष्य परंपरा भारत की संस्कृति का अहम पवित्र रिश्ता है गुरु हमें जीवन जीने सही सलिका सिखाते हैं एवं सही मार्ग में चलने का रास्ता बताते हैं हमारे देश की संस्कृति में गुरु की उपाधि भगवान से भी ऊंचा माना गया है गुरु के बिना इस संसार में कोई आगे नही बढ सकता है ना ही उसे मुक्ति मिल सकता है मनुष्य जीवन आरंभ से लेकर अंत तक गुरु के ही निर्देशों पर चलता है उन्होंने कहा कि बदलते समय में आज भी शिक्षकों का सम्मान उतना ही है जितना हजारों साल पहले भारत के वैदिक काल में हुआ करता था ।
श्री मिश्रा ने कहा कि मैं अपने तमाम गुरुजनों को शीश झुका कर प्रणाम करता हूं आज उन्हीं की बदौलत जनता की सेवा के लिए प्रेरित हूं इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य श्रीमती रश्मि टप्पो,विजय पांडे, बूटन राम कटारे, राजेश सिंह, वासुदेव एक्का, श्रीमती स्वीटी जयसवाल, श्रीमती पूनम पांडे, रेखा वर्मा ,स्वाति वर्मा ,कृति पांडे, अरविंद, जियाउद्दीन अंसारी, वर्षा सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे

Categorized in: