राजेन्द्र ठाकुर/बलरामपुर
बलरामपुर जिले के शासकीय विद्यालयों में दीपोत्सव का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव एवं कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी नयनतारा सिंह तोमर की सक्रिय पहल से जिला शिक्षा अधिकारी एम.आर. यादव के सफल क्रियान्वयन में कुल 1355 प्राथमिक, 545 माध्यमिक और 168 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों ने दीपोत्सव की धूम मचाई।
शिक्षकों ने विद्यालय को “देवालय” मानते हुए रंगोली सजाई और “एक दीप भगवान विष्णु के नाम” जलाकर रोशनी का संदेश फैलाया विद्यालय और शिक्षक दोनों विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण हैं। शिक्षक इस संदेश से प्रेरित होकर अपने घरों से पहले विद्यालय में दीप जलाकर ज्ञान और उजाला फैलाने का संकल्प लिया।
इसके साथ ही शिक्षकों ने छत्तीसगढ़ शासन के संवेदनशील मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को समय पर वेतन वितरण सुनिश्चित करने के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Categorized in: