सूरजपुर।जिला मुख्यालय से लगे गांव नमदगिरी में शुक्रवार की सुबह रेत उत्खनन को लेकर बवाल हो गया और नाराज ग्रामीणों ने रेत ठेकेदार के कर्मचारियों को जमकर पीट दिया है। मार खाने वालों में कांग्रेस के कार्यकर्ता है। जिसे लेकर आज सुबह से थाने में कांग्रेस नेताओं का मजमा लगा रहा। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 9 लोगो के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि समीपस्थ ग्राम नमदगिरी स्थित रेण नदी से रेत का उत्खनन किया जा रहा है।जहाँ आज सुबह विष्णु कसेरा,जो कांग्रेस के कार्यकर्ता के साथ साथ रेत ठेकेदार के कर्मचारी भी है,पहुचे ही थे कि इसी बीच नमदगिरी के कुछ लोग पहुँच गए और किसी बात को लेकर विवाद हो गया।जिससे लोगो ने विष्णु कसेरा की जमकर लाठी डंडों से पिटाई कर दी। जिससे उन्हें गम्भीर चोटें आई है और उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी बीच रेत उत्खनन से जुड़े सम्मी खान, नैतिक अग्रवाल, अनुराग डालमिया आदि भी पहुँच जिनके साथ भी हुज्जतबाजी की गई।विष्णु कसेरा की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने नमदगिरी के भोगल तिवारी, रिंकू शर्मा, परमानन्द राजवाड़े, आशीष तिवारी, राहुल तिवारी, बबलू, हरवंश सिंह, मोहित राजवाड़े एंव मनोज राजवाड़े के विरुद्ध धारा 147, 148, 149, 294, 323, 506 बी, 395 के तहत अपराध दर्ज किया है। रिपोट में पैसा छीनने व पिट पास आदि फाड़ने की बात भी कही गई है।इधर विवाद की वजह रेत उत्खनन में नियमो की अनदेखी को बताया जा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार वे कई बार नियमानुसार रेत उत्खनन को कह चुके थे, पर नियम विरुद्ध उत्खनन से मारपीट की नोबत आ गई।बताते है कि ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भी खनिज विभाग से की थी सांकेतिक चक्का जाम भी किया था पर खनिज अधिकारी ने ग्रामीणों की एक नही सुनी।जिससे आज बवाल हो गया।

Categorized in: