विकाश कुमार केशरी रामानुजगंज रामचन्द्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कुशफर में संचालित उचित मूल्य दुकान संचालकर्ता के द्वारा राशन वितरण में की जा रही अनियमितता को लेकर ग्रामीणों के द्वारा एसडीएम से लिखित में शिकायत की थी जिसके बाद ग्रामीणों की शिकायत सही पाए जाने पर दुकान को निलंबित करते हुए सेमरवा में संलग्न कर दिया गया था परंतु इसके बाद भी निलंबित दुकानदार के द्वारा ही दुकान का संचालन किया जा रहा है जिससे आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा राशन दुकान में ताला जड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम पंचायत कुशफर में संचालित हो रहे शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन में हो रहे अनियमितता जैसे कि राशन कार्ड धारियों को शासन द्वारा निर्धारित मात्रा से कम राशन तौल कर दिया जाना, दुकान से राशन गायब कर देना तथा दुकान समय पर नहीं खोले जाने से संचालकर्ता के विरूद्ध ग्रामीणों द्वारा शिकायत किया गया था जिसकी खाद्य निरीक्षक के जांच उपरांत अनुविभागीय अधिकारी रामानुजगंज के द्वारा आदेश दिनांक 24/02/2021को शा. उ. मूल्य दुकान कुशफर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया तथा उचित मूल्य दुकान का संचालन हेतु शा. उ. मूल्य दुकान सेमरवा संलग्न किया गया। परंतु सेमरवा डीलर के द्वारा प्रभार मांगे जाने पर पूर्व संचालनकर्ता कुशफर के डीलर द्वारा एसडीएम के आदेश का अवहेलना करते हुए प्रभार नहीं दिया गया, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को शा. उ. मूल्य दुकान कुशफर का ताला बंद कर दिया। इस द्वारान मुख्य रूप से इंद्रदेव सिंह भूतपूर्व उपसरपंच, अनिल यादव पंच, रामबेलास पंच, दिरगज सिंह भूतपूर्व पंच,दीनदयाल पंडो, गुरुदेव यादव, रामदास यादव, सोमारू आयम, मोहरसाय आयम, निर्भय आयम, रामदुलार आयम, लालमन सिंह, बासदेव आयम, मुरलीधर आयम तथा ग्राम कुशफर के अन्य स्थानीय ग्रामवासीगण उपस्थित थे। एसडीएम के आदेश का तीन माह के बाद भी नहीं हो पाया पालक ग्रामीणों में है आक्रोश- एसडीएम रामानुजगंज के द्वारा राशन दुकान संचालन में बरती गई अनियमितता को लेकर राशन दुकान को निलंबित करते हुए दूसरे राशन दुकान में संलग्न किया गया था परंतु इसके बाद भी प्रभार नहीं दिया गया एवं पहले के समान मनमानी बरती जाती रही जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है जिसके बाद ही ग्रामीणों ने तालाबंदी राशन दुकान में की।

Categorized in: