मनेन्दगढ ! प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नवीन जिला MCB शुभारंभ करने मनेन्द्रगढ़ प्रवास को लेकर सविप्रा उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने अधिकारियों के साथ हेलीपेड, कलेक्टर व एसपी कार्यालय एवं सभा स्थल का निरीक्षण कर
उपस्थित सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया ! इस अवसर पर ओएसडी (प्रशासन) पीएस ध्रुव, ओएसडी (पुलिस) टीआर कोशिमा, एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर, भरतपुर एसडीएम मदनलाल चोपड़ा, तहसीलदार श्रीकांत पांडेय, एसडीओपी राकेश कुर्रे, मनेन्द्रगढ़ नगर निरीक्षक सचिन सिंह, झगड़ाखांड नगर निरीक्षक राजकुमार लहरे, सीईओ मनेन्द्रगढ़ आरडी साहू सहित अधिकारी व जन प्रातिनिधिगण मौजूद रहे!

विधायक कमरो ने ली समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नवीन जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर का शुभारंभ करने मनेन्द्रगढ़ आगमन की भव्य तैयारी हेतु जनपद सभा कक्ष (अमृत सदन) में सविप्रा उपाध्यक्ष एवं विधायक गुलाब कमरो ने कार्ययोजना तहत अधिकारियों, सरपंच, सचिव, सम्मानीय जन प्रतिनिधियो सहित समस्त विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया ! इस अवसर पर मुख्य रूप से ओएसडी पीएस ध्रुव, जिला पंचायत सभापति श्रीमती उषा सिंह, एसडीएम मनेन्द्रगढ़, भरतपुर, तहसीलदार मनेन्द्रगढ़, भरतपुर, सीईओ मनेन्द्रगढ़, भरतपुर, बीएमओ मनेंद्रगढ़, एसडीओ वन, रेंजर्स, राजस्व अमला, जनपद पंचायत, कृषि विभाग, महिला बाल विकास, नगरीय निकाय नई लेदरी, खोंगापानी मौजूद रहे !

Categorized in: