राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर

बलरामपुर जनपद कार्यालय के सामने स्थित एक निर्माणाधीन मकान में आज सुबह एक वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नगर पालिका क्षेत्र निवासी रघुवीर टोप्पो (60 वर्ष) के रूप में की गई है।
परिजनों के अनुसार रघुवीर टोप्पो बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे घर से निकला था , जिसके बाद वे वापस नहीं लौटा परिजनों ने उनकी खोजबीन भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आज सुबह लोगों ने निर्माणाधीन मकान में शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के कारणों की जांच जारी है।

Categorized in: