राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर। बलरामपुर के तरकाखाड़ ग्राम पंचायत में आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों ने बलरामपुर जिला पंचायत में शिकायत दर्ज कराई है की उनका कई महीनों का पेंशन नहीं दिया जा रहा है और साथ ही उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई कि मृत व्यक्ति के नाम से कई महीनों से पेंशन निकाला जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कोआवेदन के माध्यम से अवगत कराया है कि उनको कई महीने से पेंशन नहीं दिया जा रहा है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया की पेंशन के लिए जब भी सरपंच सचिव से बात करते हैं तो गोलमोल जवाब देकर उसे टाल देते हैं। विडंबना इस बात की है कि जहां सरकार ने पेंशन देने को लेकर कई तरह की अभियान चला रही है, बुजुर्गों को घर पहुंच पेंशन की सेवा लोगों की पैसे का दुरुपयोग ना हो इसलिए खाते में ट्रांसफर लेकिन इन सबके बावजूद भी ग्रामीणा आज भी काफी परेशान है। उनको समय से वृद्धा पेंशन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे बुजुर्ग भी उसमें शामिल है जो अच्छे तरीके से चल फिर भी नहीं पाते और पढ़े लिखे नहीं हैं इसी का गलत फायदा उठाते हुए पंचायत में गड़बड़ीया हो रही है।

इतना ही नहीं मृत के नाम से जारी हो रहा है वृद्धा पेंशन और जिंदो को करना पड़ रहा है। सालों का इंतजार लेकिन फिर भी जीवित बुजुर्गों को नहीं मिल रही है सही समय पर पेंशन की राशि ।हद तो तब हो गई जब एक मृत व्यक्ति मुनेश्वर यादव पिता भगत यादव जिसकी मृत्यु 16-12-2019 को हुई थी लेकिन जिसके बाद से लंबे समय तक मृत व्यक्ति के नाम से पैसा जारी होता आ रहा है। जब इस पर हमारे द्वारा पंचायत के सचिव से बात की गई तो उन्होंने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि उनको जानकारी नहीं है कि पैसा कैसे निकल रहा है। जिम्मेदार पंचायत सचिव जब इस तरीके से बात करेंगे तो पंचायत में पेंशन की टेंशन तो बनेगी ही हालांकि अब मामला जिले के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पास पहुंच चुकी है। जांच की आस में बैठे ग्रामीण काफी निराश नजर आ रहे हैं उनका कहना है कि कई दीन बीत जाने के बाद भी अभी तक कार्यवाही नहीं हुई है।इस बात को लेकर हमारे द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तूलिका का प्रजापति से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शिकायत आई है। शिकायत पर हमने जांच के लिए
पंचायत शाखा को लेटर जारी कर दिया है। और जैसे ही जांच रिपोर्ट आएगी दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी निकाली गई राशि उनसे वसूली जाएगी। ग्रामीणों को उनका हक मिलेगा जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।

Categorized in: