रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत छतरपुर के ग्राम फुलवार कन्हर नदी में रेत माफियाओं के द्वारा खुलेआम वन भूमि से होकर कन्हर नदी की का सीना छलनी किया जा रहा था लगातार ग्रामीणों के विरोध एवं जनप्रतिनिधियों की आवाज उठाने के बाद भी रेत का अवैध उत्खनन नहीं रुक रहा था इस बीच पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देश पर विजय नगर चौकी एवं खनिज विभाग की टीम के द्वारा कन्हर नदी से अवैध उत्खनन करते दो पोकलेन एवं चार ट्रक जो एडीसी कंपनी की थी उन्हें जब किया गया। जबकि दर्जनों ट्रक कार्यवाही की सूचना पर पहले से ही मौके से फरार हो गई थी।

 

गौरतलब है कि एक ओर जहां नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल का रोक रेत उत्खनन के लिए है वही रेत माफिया सब नियम कानून को धत्ता बताकर किस प्रकार से अवैध रेत उत्खनन में संलग्न इसे फुलवार में हो रहे अवैध रेत उत्खनन से समझा जा सकता है। यहां जबकि घोषित रेत खदान भी नहीं है इसके बावजूद भी रेत माफिया बेखौफ होकर प्रतिदिन सैकड़ों ट्रकों से यहां से अवैध रेत उत्खनन कर रहे थे जब इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू को लगी तो उनके निर्देश पर विजय नगर चौकी प्रभारी विनोद पासवान एवं खनिज विभाग के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची दो पोकलेन एवं चार ट्रक जो एडीसी कंपनी की थी अवैध रेत उत्खनन में संलग्न रहने पर जप्त किया।

भनक लगते ही दर्जनों ट्रक हो गई थी मौके से फरार….. पुलिस विभाग की टीम एवं खनिज विभाग की टीम के पहुंचने की सूचना रेत माफियाओं तक पहुंच गई थी जिस कारण यहां मात्र चार ट्रक के ही पकड़ी गई जबकि दर्जनों ट्रक के मौके से फरार हो गई जब 2-2 पोकलेन मशीन लगे थे तो समझा जा सकता है कि ट्रक की संख्या भी कितनी हो सकती है।

खनिज विभाग की कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवाल…….. जिस प्रकार से जिले में खनिज संपदा की लूट मची है वही खनिज विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं लगातार सूचनाओं के बाद भी खनिज विभाग अवैध रेत उत्खनन को रोकने की जहमत नहीं उठा पा रहा है जब जनप्रतिनिधि एवं उच्च अधिकारी नाराजगी व्यक्त करते हैं तब जाकर ही खनिज विभाग जागता है।

सैकड़ों पेड़ काटे सड़क को कर दिया खराब…… फुलवार में अवैध रेत उत्खनन करने वालों ने ग्रामीण सड़क को जहां तहस-नहस कर दिया स्थिति यहां ऐसी हो गई है कि बाइक एवं पैदल चलना भी बरसात में मुश्किल हो रहा है वहीं सैकड़ों भ पेड़ों भी काट दिए।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने कहा कि जिले के सभी थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि एनजीटी के रोक बाद भी जहा जहा रेत उत्खनन हो रहा है तत्काल वहां खनिज विभाग के साथ मिलकर सख्त कार्यवाही करें श्री साहू ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को नहीं होने दिया जाएगा।

Categorized in: