बतौली पुलिस ने चंद घंटे में हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार किया

अंबिकापुर। सरगुजा जिले की बतौली थाना पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपित को चंद घंटे में गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है।
थाना क्षेत्र के बेलजोरा हाल-मुकाम ग्राम बांसाझाल निवासी विजय लकड़ा ने बतौली थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि गांव का कोटवार एवं अन्य व्यक्ति ने उसे जानकारी दी कि रंजन अपने छोटे बेटे को मारकर गिदूरझूला नाला के किनारे फेंक दिया है। नाला के किनारे पानी में पत्थर से ढका बच्चे का मृत शव पड़ा है। रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना में लिया। पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव व पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सीतापुर ध्रुवेश जायसवाल के नेतृत्व में थाना प्रभारी बतौली प्रमोद पांडेय को टीम गठित करने और आरोपित की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। पुलिस आरोपित रंजन खलखो निवासी बांसाझाल को घेराबंदी कर पकड़ी और पूछताछ की तो आरोपित ने अपने लड़के को मारकर नाला किनारे पत्थर के नीचे दबा देना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर भेजा है। कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक प्रमोद पांडेय, सउनि शिवमत कौशिक, आरक्षक राजेश खलखो, पंकज लकड़ा, अशोक भगत, मुरलीधर यादव शामिल रहे।

Categorized in: