रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नेशनल हाईवे 343 में जगह-जगह गड्ढे तो हो ही गए हैं वहीं नेशनल हाईवे के द्वारा गड्ढों को भरने के लिए डस्ट डलवा दिया गया है जिस कारण धूल का ऐसा गुब्बार उठ रहा है कि जो नेशनल हाईवे के किनारे रह रहे हैं उनको रहना मुश्किल हो रहा है अब धूल से परेशान होकर नेशनल हाईवे की के किनारे रहने वाले लोगों द्वारा खुद पानी का छिड़काव किया जा रहा है ताकि धूल से उन्हें राहत मिल सके।

                               गौरतलब है कि नेशनल हाईवे से उठने वाले धूल के गुब्बार से अब नेशनल हाईवे के किनारे रहने वालों के सामने मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। नेशनल हाईवे के किनारे जितने भी घर एवं दुकाने हैं। उन लोगों को घर के बाहर बैठना या घर के अंदर भी रहना मुश्किल हो रहा है। कई लोग सांस की बीमारी के शिकार हो रहे हैं। परेशानी ऐसी हो गई है कि अब लोग खुद अपने घर के बाहर पानी का छिड़काव कर रहे हैं। सेवानिवृत्त मंडी सचिव चमरू गुप्ता ने बताया कि धूल इतना उड़ रहा है कि बैठना मुश्किल हो रहा है इसलिए हर एक-दो घंटे में पानी का छिड़काव करना हम लोगों के लिए मजबूरी है। नेशनल हाईवे में मंडी नाका के समीप रहने वाले सुनील कुशवाहा ने बताया कि धूल जब उड़ता है तो वह उड़ कर सीधे घर के अंदर तक आ जा रहा है। जिससे बच्चे से लेकर घर के सभी लोगों को परेशानी हो रही है मजबूरी में हम लोग खुद ही पानी का छिड़काव कर रहे हैं ताकि धूल से कुछ राहत मिल सके।

Categorized in: