अंबिकापुर. ऑनलाइन ठगी के दो मामले सामने आए हैं। एक निगम के कर्मचारी है व दूसरा फूल व्यापारी है। निगम के कर्मचारी से केवाईसी अपडेड कराने के नाम पर ४ लाख ९० हजार ४ सौ २९ रुपए ठगी किया गया है। वहीं फूल व्यापारी से गाड़ी सजाने के नाम पर एटीएम नंबर पूछकर २० हजार ९ सौ ९९ रुपए का फर्जीबाड़ा सामने आया है। दोनों पीडि़तों ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अभय कुमार शर्मा पिता वाईपी शर्मा डीसी रोड अबिकापुर का निवासी है। यह नगर निगम अंबिकापुर में सहायक ग्रेड -३ के पद पर पदस्थ है। सोमवार की दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति ने अ ाय के मोबाइल पर फोन कर बताया कि बैंक का अधिकारी बताकर कर फोन किया था और अपने मोबाइल पर केवाईसी ऑपडेट कराने के लिए बोला। इस दौरान गुगल क्रोम पर केवाइसी ऑपडेट कराने के दौरान खाता नंबर पूछकर उसके खाते से तीन से चार बार में कुल ४ लाख ९० हजार ४२९ रुपए निकासी कर लिया। मोबाइल पर मैसेज आने पर कर्मचारी को होश उड़ गए और वह इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ धारा ४२० व ६६ डी के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फूल माला व्यापारी से धोखधड़ी
मोहन यादव पिता रामप्रसाद यादव शहर के सतीपारा का रहने वाला है। इसके मोबाइल पर सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और बोला की दो गाड़ी फूल -माला से सजानी है। भेज रहा हूं सजा देना। इस दौरान वह बोला की फिलहाल मैं ५ हजार रुपए आपके खाते में ऑनलाइन डाल दे रहा हूं। इसके लिए खाता नंबर बताइए। व्यापारी अपना खाता नंबर बता दिया। इसके बाद दूसरी बार फोन कर अज्ञात व्यक्ति बोला की खाता में पैसा नहीं जा रहा है मैं अभी आफिस में हूं आप एटीएम का फोटो खिंच कर वाट्सएप पर डाल दो। फूल व्यपारी एटीएम का फोटो खिंच कर डाल दिया। इसके बाद वह झांझे में लकर व्यापारी से ओटीपी नंबर भी पूछ लिया। इसके बाद व्यापारी के खाते से २० हजार ९९९ रुपए कट गए। व्यापारी ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।