रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर सीमा से सटे वन विभाग के वाटिका में लोक निर्माण विभाग के द्वारा डामरीकृत सड़क निर्माण एवं वन विभाग के द्वारा क्षेत्र के सौंदर्यीकरण कराए जाने के बाद वन वाटिका को लेकर रामानुजगंज वासियों का आकर्षण बढ़ा है प्रतिदिन शाम को यहां बड़ी संख्या में नगरवासी घूमने पहुंच रहे हैं वही अब वन वाटिका परिसर में ठेला लगने से भी यहां घूमने आने वाले लोगों में खुशी है कि खाने का सामान भी उपलब्ध हो जा रहा है।

गौरतलब है कि रामानुजगंज सीमा से सटे वन विभाग के द्वारा निर्मित वन वाटिका नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र है यहां जहां लोक निर्माण विभाग के द्वारा डामरीकृत सड़क का निर्माण कर दिया गया है। वहीं वन विभाग एवं जल संसाधन विभाग के द्वारा विभिन्न निर्माण कार्य वन वाटिका के सौन्दर्यकरण के लिए कराए गए हैं। जिस कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में रामानुजगंजवासी सुबह शाम घूमने का लुफ्त उठाने जाते हैं वहीं अब वन वाटिका परिसर में ठेला लगने से भी लोगों को खाने का सामान भी उपलब्ध हो जा रहा है।

                

आईएएस अधिकारी ने श्रमदान से तलाब का कराया था गहरीकरण तत्कालिक कलेक्टर ने सौन्दर्यकरण के लिए स्वीकृत की थी राशि…….. वन वाटिका के सौंदर्यीकरण के लिए तत्कालिक कलेक्टर अवनीश रण में मनरेगा के तहत यहां 48 लाख स्वीकृत किए थे वही आईएएस अधिकारी एवं तत्कालीन एसडीएम जगदीश सोनकर के द्वारा श्रमदान से तालाब का गहरीकरण कराया था।

Categorized in: