वन विभाग द्वारा बिछाए गए जाल में फंस गए तीन आरोपी, जेल दाखिल

सूरजपुर – ११ जून को जंगल में हाथी का शव मिला था। जिससे अज्ञात द्वारा दोनों दांत काट कर निकाल लिया गया था। इस मामले में वन विभाग की टीम ने तीन आरोपियों को गिर तार किया है। हाथी दांत के लिए वन विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए वन विभाग को एक अनूठा प्रयोग करना पड़ा।


गौरतलब है कि ११ जून को ग्रामीणों से वन विभाग को सूचना मिली थी कि दरहोरा के जंगल के कक्ष क्रमांक 101 में एक हाथी लगभग 10 दिनों से मृत पड़ा है। इसकी सूचना मिलने पर आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे थे। जांच में मृत दंतैल के दोनों दांत गायब मिले थे। पीएम रिपोर्ट में हाथी की मृत्यु आकाशीय बिजली की चपेट में आकर होने की पुष्टि हुई थी। वहीं हाथी के शव से दोनों दांत गायब थे। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे निकाल लिया गया था। हाथी दांत की खोजबीन हेतु लगातार प्रधान मु य वन संरक्षक एवं श्रीमान वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी एवं प्रधान मु य वन संरक्षक वन्य प्राणी नरसि हा राव के मानिटरिंग एवं मार्गदर्शन में लगातार चोरी किए गए हाथी दांत की खोजबीन किया गया। इसके बाद घटनास्थल के समीप ग्राम दरहोरा के आसनापारा में संदेही व्यक्तियों के नाम से सर्च वारंट काटकर लगातार 13 जून 2021 से 25 जून 202१ तक चोरी किए गए हाथी दांत का खोजबिन लगातार किया जा रहा था पर किसी प्रकार का कोई सुराग नहीं मिल रहा था।

आरोपियों तक पहुंचने के लिए धार्मिक आयोजन
26 जून को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्टाफ से चर्चा कर निष्कर्ष निकाला गया कि ग्रामीणों के ऊपर आध्यात्मिक दबाव बनाया जाए जिसके तारमय में ग्राम दरहोरा में एक बैठक आयोजित किया गया, जिसमें ग्राम के सभी जाति के लोगों को इका हुए। जिसमें ग्रामीणों से यह कहा गया कि प्रत्येक घर से थोड़ा-थोड़ा चावल लाकर इका करें जिसे खोपा धाम में चढ़ा दिया जाएगा और आरोपी को अब तो खोपा देव भगवान ही सजा देंगे यह विचार से सभी ग्रामवासी सहमत हुए और सभी स्वेच्छा से अपने अपने घर से चावल छूकर कर जमा करना प्रारंभ किए।

हाथी दांत को पैरा में छुपा कर रखे थे तीन ग्रीमण
27 जेन को भी सभी ग्रामीणों का बैठक लेकर चावल इक_ा कराया गया और यह निर्णय लिया गया कि ग्रामवासी गांव के बैगा के साथ खोपा धाम जाएंगे इसके लिए वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रतापपुर द्वारा वाहन एवं अन्य साधन की व्यवस्था की गई। यह सूचना पूरे ग्राम में आग की तरह फैल गया जिसे कारण मुखबिर द्वारा सूचना मिला कि ग्राम धुमाडाड़ निवासी उदय लाल आत्मज शिव प्रसाद के यहां हाथी दांत है। जिससे वह ग्राम दरहोरा के पास लाकर फेंक दिया है। सूचना पर तत्काल वन परीक्षेत्राधिकारी प्रतापपुर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 टीम गठित किया गया और एक टीम को हाथी दांत फेंके हुए स्थान पर लगाते हुए तत्काल धूमाडाड की ओर रवाना किया गया एवं दूसरी टीम द्वारा उदित लाल को पकड़ कर लाया गया। जहां पर उदित लाल के द्वारा हाथी दांत फेंकना बताया गया था पर वहां पर हाथी दांत नहीं मिले उसके बाद उदित लाल से कड़ी पूछताछ किया गया और बताया गया कि हाथी दांत उसके घर में ही पैरा में छुपा कर रखा हुआ है। उपरोक्तानुसार जानकारी पाकर वापस धुमाडाड जाकर उदित लाल के यहां से 2 नग हाथी दांत पैरा में छुपाया गया था जिसे निकलवाकर जब्त किया गया। बताया जाता है कि तीनों आरोपी हैं ओ जंगल मे जड़ी-बूटी की खोज करते समय यह मृत हाथी उन्हें मिल गया था जिसका लालच वस दांत निकाल लिए गया उक्त व्यक्तियों के ऊपर अब वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत कार्यवाही कर जेल दाखिल कर दिया गया है।

Categorized in: