रायपुर । अवैध कबाड़ बेचने की फिराक में घूम रहा भिंडी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। आरोपी सहजादा अली उर्फ भिण्डी चोरी का सामान बेचने की फिराक में घूम रहा था। इसकी सूचना एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को मिली। इसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

दरअसल 3 मई को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका पास एक व्यक्ति पीक-अप में लोहे के एंगल रखा है तथा बिक्री की फिराक में कबाड़ी दुकान की तलाश कर रहा है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबीर द्वारा बताये पीक-अप और हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम सहजादा अली उर्फ भिण्डी निवासी खमतराई बताया। पीक-अप की तलाशी लेने पर उसमें लोहे के एंगल मिले। एंगल के संबंध में दस्तावेज की मांग करने पर वह टीम को गुमराह करने की कोशिश करने लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त मशरूका को चोरी का होना बताया गया। आरोपी सहजादा अली उर्फ भिण्डी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की लोहे के एंगल एवं पीक-अप वाहन क्रमांक सी जी 04 एन टी 0150 जुमला कीमती लगभग 3,15,000/- रूपये जब्त कर थाना गंज में धारा 41(1+4) जा.फौ./379 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

Categorized in: