गिरजा ठाकुर

अंबिकापुर। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम तरागी में भतीजे ने मवेशी बांधने की बात पर विवाद करते हुए चाची के सिर में लकड़ी के चैनल से जोरदार वार किया, जिसमें उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने हत्यारोपी भतीजे को चंद घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि ग्राम तरागी निवासी नानसाय ने थाने में आकर जानकारी दी थी कि उसका भतीजा सेतराम नगेसिया जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज कर रहा था, बाद में मवेशी को बांधने की बात कहते हुए छड़ मोडऩे वाले लकड़ी के चैनल से आरोपित उसकी पत्नी बसंती के सिर में वार कर दिया, जिससे वह मौके पर गिर गई और उसके सिर से खून निकलने लगा, जिसमें उसकी मृत्यु हो गई। आरोपित ने बीच-बचाव के दौरान चाचा से भी मारपीट की थी, जिसमें उसे चोटें आई है। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया और इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी थी।
प्रकरण को संज्ञान में लेते हुये पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव व पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने तत्काल आरोपित को गिरफ्तार करने के निर्देश देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला को एसडीओपी सीतापुर ध्रुवेश जायसवाल के नेतृत्व में टीम गठित करने के निर्देश दिए। बतौली थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने अधिकारियों निर्देशन में हत्यारोपी सेतराम नागेसिया को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने चाची बसंती के साथ लकड़ी के चैनल से मारपीट करना स्वीकार किया, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक प्रमोद पांडेय, सउनि शिवमन कौशिक, नोहर साय मिंज, प्रधान आरक्षक देवशरण सिंह, फलेन्द्र पैकरा, महिला आरक्षक अंजेला मिंज, अशोक भगत, राजेश खलखो, विजय सोनवानी, पंकज लकड़ा, महेन्द्र नाग शामिल रहे।

Categorized in: