कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो ने सभी कार्यकर्ताओं को फूल माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी में किया स्वागत

मनेंद्रगढ़ ! सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों के कार्यशैली व क्रियाकलाप से प्रभावित होकर रविवार को ग्राम पंचायत बिहारपुर व शिवगढ़ के गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लगभग 50 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है ! विधायक गुलाब कमरो ने कांग्रेस प्रवेश करने वाले गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को फूल माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया ! इस दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस एवं कांग्रेसी विधायक गुलाब कमरों पर अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में जिस तरह से 3 सालों में तेज गति से विकास के कार्य विधायक गुलाब कमरों के द्वारा कराए गए ऐसे विकास कार्य आजादी के बाद पहली बार कराए जा रहे हैं! जिससे भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र का तेजी के साथ विकास हो रहा है और विकास के कार्य धरातल पर दिखाई दे रहे हैं जिससे प्रभावित होकर उनके द्वारा विधायक गुलाब कमरों पर अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रवेश किया गया है! वही विधायक गुलाब कमरों ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस प्रवेश करने पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि गोडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं के कांग्रेस प्रवेश करने पर कांग्रेस और मजबूत होगी! इस दौरान जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू सहित काफी संख्या में ग्रामीण जन व पंचायत जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे !

Categorized in: