कुसमी। छत्तीसगढ़ शासन कि महत्वपूर्ण योजना बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत् नगर पंचायत कुसमी अंतर्गत नगर के युवती कल्पना एवं युवा प्रमोद को आज बेरोजगारी भत्ता की स्वीकृति प्रदान की गयी.

इस योजनान्तर्गत उक्त दोनों को पच्चिस सौ रूपये प्रति माह कि दर से बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जायेगा. दोनों को सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ का हिस्सा बनाये जाने से उनपर बहुत हीं खुश एवं आशान्वित की प्रतिक्रिया व्याप्त हैं. जिन्होंने कहा कि इस योजना से रोजगार की तैयारी करने हेतु सहायता मिलेगी जिससे कि वे आने वाले समय में प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार भी प्राप्त कर सकेंगे. इन हितग्राहियों में एक कल्पना तिर्की अंबिकापुर से बी.एस.सी. कि छात्रा हैं और नर्स बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए वह मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त बेरोजगारी भत्ता योजना को बड़ी सहयोग के रूप में देखती है. वही सुरक्षाकर्मी के रूप में अपना करियर  बनाने को इच्छुक कुसमी निवासी प्रमोद तिर्की का मानना है कि अब वह इस बेरोजगारी भत्ते से अपने सपने पूरा करने में सहायता मिलेगा. दोनों युवा द्वारा इस योजना में शामिल होकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।

Categorized in: