सारंगढ़-बिलाईगढ़ – सारंगढ़ जिले में एक सरफिरे व्यक्ति ने एएसआई पर डंडे से हमला कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान एएसआई की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक विक्षिप्त है और शराब के नशे में धुत था। घटना सरिया थाना क्षेत्र की है।

सरिया थाना में एएसआई डीएन साहू पदस्थ है। जो मंगलवार दोपहर सरिया थाना क्षेत्र के ही अटल नगर चौक में सब्जी दुकान से सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक शराबी व्यक्ति ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। डंडे से कई बार हमला होने से एएसआई डीएन साहू घायल होकर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया और उन्हें बरमकेला अस्पताल पहुंचाया। पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने हमला करने वाले श्यामलाल को तुरंत हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है और नशे की हालत में भी था। आरोपी को हिरासत में ले पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Categorized in: