रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत लावा में आदिवासियों को वन अधिकार पट्टा नहीं मिल पाने एवं पूर्व सरपंच के द्वारा अपने घर के सदस्यों का आवेदन भरकर वन अधिकार पट्टा बनवाए जाने की शिकायत को लेकर सरपंच रामरति सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण विधायक बृहस्पत सिंह से शिकायत करने पहुंचे जिसके बाद तत्काल विधायक ने कलेक्टर को वस्तुस्थिति से अवगत करा वन अधिकार पट्टा आदिवासियों को मिल पाए ऐसा सुनिश्चित किए जाने की बात कही।

इस संबंध में सरपंच रामरति सिंह ने बताया कि लावा में सन 2007.8 में एवं सन 2011 12 में भी वन अधिकार पट्टा का वितरण हुआ परंतु गांव के 90% आदिवासियों को वन अधिकार पट्टा नहीं मिला वही गांव के पूर्व सरपंच एवं उनके रिश्तेदारों को वन अधिकार पट्टा मिला।रामरति सिंह ने बताया कि अब तक गांव में सिर्फ 22 लोगों को वन अधिकार पट्टा मिल पाया है। श्री सिंह ने बताया कि गांव में कोड़ाकु जनजाति के300 परिवार,खेरवार 100 परिवार अधिक गौड़ जाति के 70 परिवार निवासरत है। जिसकी लेकर सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण विधायक बृहस्पत सिंह से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद तत्काल विधायक ने भी कलेक्टर को वस्तुत से अवगत कराते हुए वन अधिकार पट्टा आदिवासियों को मिल पाए ऐसा सुनिश्चित किए जाने का आग्रह किया।

Categorized in: