मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) । नवगठित जिला एमसीबी मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ शासन के अल्पसंख्यक आयोग के द्वारा अल्पसंख्यकों के शैक्षणिक सामाजिक आर्थिक विकास हेतु अल्पसंख्यक सेमिनार का आयोजन जनपद सभाकक्ष में आयोजित किया गया जिसमें चिरमिरी मनेंद्रगढ़ सहित समूचे एमसीबी जिले के अल्पसंख्यक समुदाय के प्रमुख सदस्य व अन्य जन काफी संख्या में शामिल हुए अल्पसंख्यक सेमिनार में शैक्षणिक सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ-साथ अन्य समस्याओं पर भी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के द्वारा अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा का ध्यान आकृष्ट कराया गया । अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा ने सेमिनार में उपस्थित अल्पसंख्यक समुदाय के विभिन्न समाजों के लोगों से एक-एक करके उनकी समस्याओं को कहने और बताने का अवसर प्रदान किया । जब अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने एक-एक करके अपनी सारी बातें आयोग के अध्यक्ष के समक्ष रखा उसके पश्चात अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा ने एक-एक कर सभी बिंदुओं पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में प्रकाश डाला और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का कैसे लाभ मिल सकता है उसकी पूरी प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक बताया । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए कौन-कौन सी योजनाएं संचालित की जा रही है उसकी जानकारी के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को पूरी जानकारी के साथ किट भी उपलब्ध कराया गया तथा अल्पसंख्यक समुदाय के छात्राओं एवं वरिष्ठ जनों को सम्मानित भी प्रशस्ति पत्र देकर किया गया । सेमिनार में उपस्थित मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने भी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के समक्ष शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को रखा एवं विस्तार पूर्वक किस तरह से लाभ लिया जा सकता है योजनाओं की जानकारी दी । सेमिनार में अल्पसंख्यक आयोग के सचिव एच आर खान, सदस्य हाफिज खान, कांग्रेस के कोरिया जिला अध्यक्ष नजीर खान, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, नगर पंचायत झगड़ाखांड के अध्यक्ष रजनीश पांडे, विधायक प्रतिनिधि अनिल प्रजापति, ब्लॉक कांग्रेस शहर प्रवक्ता शुद्धू लाल वर्मा, बलबीर अरोड़ा, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह मखीजा, अभय बड़ा, अबरार अहमद, गिरधर जयसवाल, रवि जैन सहित मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला के अल्पसंख्यक समुदाय के लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे ।

Categorized in: