अंबिकापुर। मायके से पत्नी को लेकर गए पति ने पुरानी बातों को लेकर जान से मार देने की धमकी देते हुए पत्नी के साथ मारपीट की। इसकी जानकारी वह फोन से वह अपनी बहन को दी थी। मारपीट की जानकारी मिलने पर पिता उसे वापस घर ले आए। महिला ने घटना की रिपोर्ट प्रेमनगर थाना में दर्ज कराई गई है, जिस पर पुलिस ने आरोपी पति के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
ग्राम सलका बाजारपारा निवासी लीलावती साहू ने पुलिस को बताया है कि उसका विवाह वर्ष 2019 में सलका निवासी करन साहू से सामाजिक रीति-रिवाज से हुआ था। दोनों के दाम्पत्य जीवन के बीच दो बच्चे हैं। पति से उसका पूर्व में विवाद हुआ था, बाद में परिवार परामर्श केन्द्र में सुलह हुआ। बीते 30 जुलाई को वह मायके में थी, इसी दौरान पति करन साहू उसे लेने के लिए आया, इसके बाद वह पति के साथ ससुराल आ गई। घर आने के बाद बच्चे का तबियत खराब देखकर उसे अस्पताल लेकर गए। यहां से वापस आने के बाद महिला का पति कोतल बाजार चले गया। बाजार से शाम करीब 07 बजे वापस आया और पूर्व में पुलिस थाना में दर्ज कराई गई रिपोर्ट की बात को लेकर जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि घर में बुजुर्ग सदस्यों की मौजूदगी के बाद भी गाली-गलौज करते हुए वह उसके साथ मारपीट किया। वापस मायके आने के बाद वह घटना की रिपोर्ट प्रेमनगर थाना में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 296(इ), 351(2) का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Categorized in: