कहा-रमन सरकार के कार्यकाल में कोल ब्लॉक आबंटन के बाद घडिय़ालू आंसू बहा रहे


अंबिकापुर। एनएसयूआई ने नगर के घड़ी चौक में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन डॉ.रमन सिंह का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय सिंह एवं एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव हिमांशु जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता राजीव भवन से घड़ी चौक पहुंचे और नारेबाजी करते हुए हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोल ब्लॉक आबंटन और पेड़ों की कटाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी की नीति को दोगली निरूपित कर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को बीते गुरूवार को अंबिकापुर विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के निवास का भाजपा द्वारा किए गए घेराव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
भारतीय युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि परसा कोल ब्लॉक का आबंटन व
वर्ष 2007 में हुआ। इसके बाद वर्ष 2011-12 में पहले चरण का उत्खनन कार्य चालू हुआ, तत्समय छत्तीसगढ़ प्रदेश में डॉ.रमन सिंह की सरकार थी। अगर कोल ब्लॉक आबंटन को उस वक्त रोका गया होता तो आज पेड़ों की कटाई को लेकर भाजपाई घडिय़ाली आंसू नहीं बहा रहे होते। उन्होंने कहा कि कोल ब्लॉक आबंटन का तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष, अंबिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव के द्वारा लगातार विरोध किया गया पर डॉ.रमन सिंह एवं उनके कार्यकर्ता इस ओर ध्यान नहीं दिए। आज उन्हीं के दिए हुए लीज पर 43 हेक्टेयर में दूसरे चरण की कटाई हो रही है, तो ये भाजपाई अपना दोष राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के ऊपर मढ़कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री के निज निवास को घेरने आ गए, अगर उन्हें घेरना है तो दिल्ली के खनन मंत्रालय, प्रधानमंत्री निवास को घेरें। आखिर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार रहते इस आदेश को क्यों नहीं रोका गया। इससे परिलक्षित होता है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने कैसे अदानी को अपने गोद में बैठा रखा है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अपने दोहरी नीति को छिपाने तरह-तरह के नाटक कर रही है। प्रदेश महासचिव हिमांशु जायसवाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी का चाल-चरित्र जनता जानती है। इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचने हम जनता के बीच जाएंंगे, उन्हें भाजपा की सच्चाई बताएंगे। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ.जेपी श्रीवास्तव, द्वितेंद्र मिश्रा, हेमंत सिन्हा, बंटी शर्मा, दुर्गेश गुप्ता, शैली सोनी, आशीष वर्मा, नितिश चौरसिया, सतीश बारी, विकल झा, रजनीश सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, गौतम गुप्ता, विक्की केशरी, आकाश यादव, अभिषेक सोनी, पवन साय, अंकित जायसवाल, क्षितिज, मनोज, विनोद, निखिल, मिथुन, कृष्णा यादव, सौरभ तिवारी, राजेश, मुनेश्वर, नरेश माझी, संजर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categorized in: